Hi Friends,
This is the blog made to write out emotions in poems.
Comments are welcomed.

Please do share on facebook, etc if possible, your each share motivates us to write more :) Thanks for your visit to poemtreasure.com.


Participate and Earn : Unlock The TREASURE IN YOU!! / Contact Us

Showing posts with label jagjit singh. Show all posts
Showing posts with label jagjit singh. Show all posts

Saturday

आज फिर आयी बहार

आज फिर आयी बहार,
आज हुआ मौसम गुल्ज़ार;
मन फ़िर मचला,
की लिखूं लाईने दो-चार;
जगजीत सिंह जी कि गज़ल भी,
आज फ़िर याद आयी है;
वो कागज़ की कश्ती,
वो बारिश का पानी;
कश्ती तो नही है अब,
पर है अब भी वो बारिश का ठंडा पानी;
रिमझिम सी ये बारिश,
अब कोई नया गीत सुना रही है;
अवाज तो नहीं है लेकिन,
कोई धुन ज़रूर गुनगुना रही है;
गरज़ता हुआ बादल भी,
पीछे ढ़ोल बजा रहा है;
चमकती हुई बिजली,
जीवन को नया ऊजाला दे रही है;
जून की गरमी में ये बारिश,
आज नयी उमंग लायी है;
ऊदास सा ये जीवन,
आज फ़िर खिल उठा है;
प्रकृति भी खुश है आज,
वो भी झूमना चाहती है;
पर क्यों हम इस प्रकृति को,
जकडते जा रहे हैं?
हरियाली अब बाकि नहीं,
सब जगह मकान बनते जा रहे हैं;
अब बाहर बारिश बंद हो गयी है,
लगता है प्रकृति भी मेरी इस बात से सहमत है!!
चलो फ़िर होगी बारिश ज़रूर,
फ़िर होगा मौसम गुलज़ार;
फ़िर ऊठाऊंगा कलम,
फ़िर लिखूंगा लाईने दो-चार



Written on 13/6/07, It was raining outside and I was in good mood So thought why not add up another poem to my stock. This poem is very less rhyming as compared to other poems of mine. I wrote this poem directly on my computer.
 


Design by: Blogger XML Skins | Distributed by: Blogger Templates | Sponsored by Application Monitoring